ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठग लिए 21 लाख ठगी

कैथल पुलिस ने मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

Desh Rojana
On

विदेश (ऑस्ट्रेलिया) भेजने के सब्जबाग दिखा कर 21 लाख रुपए ठगी मामले की जांच कैथल पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की गई। मामले में कार्रवाई करते हुए गांव साढोला जिला यमुनानगर निवासी संजीव कुमार को काबू कर लिया गया। 

कृष्ण गर्ग, कैथल।

 

विदेश भेजने के सब्जबाग दिखाकर आमजन से ठगी करने वाले आरोपियों पर कैथल पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 21 लाख रुपए ठगी मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई सुरेंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव साढोला जिला यमुनानगर निवासी संजीव कुमार को काबू कर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला जींद के गांव धमतान साहिब निवासी दिलबाग सिंह की शिकायत अनुसार वह विदेश जाना चाहता था। वर्ष 2022 में संजीव कुमार से उसकी हनुमान वाटिका कैथल में मुलाकात हुई। संजीव ने कहा कि वह युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। उसे भी 24 लाख में ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात कही। 12 दिसंबर 2022 को गूगल पे से 2.50 लाख लिए। उसके बाद 12 जनवरी 2023 को वीजा आने के बाद टिकट के नाम पर 3.50 लाख लिए।

टिकट आने के बाद 15 लाख 50 हजार संजीव किया पत्नी के बैंक खाते में जमा करवाए व 2 लाख 50 हजार कैश लेकर गया। उसने वीजा ऑनलाइन चेक किया तो वह नकली मिला। 3 लाख तो वापस कर दिया, लेकिन बकाया 21 लाख वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लग गया। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया। आरोपी रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा जिसका व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा

Views: 9