सांसद खेल महोत्सव का भव्य आगाज़

महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में पहुंची एसपी उपासना, युवाओं को खेलों से जुड़ने का दिया संदेश कृष्ण गर्ग ,कैथल,

Desh Rojana
On

महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम कैथल में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को 

महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम कैथल में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक उपासना बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं। एसपी उपासना ने खेल महोत्सव की शुरुआत की तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

9 (1)

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए एसपी उपासना ने कहा कि युवाओं को नशे, गलत संगति और अत्यधिक सोशल मीडिया युज से दूर रहकर खेलों में अपना समय लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। खेल व्यक्तित्व निर्माण का सर्वोत्तम साधन हैं और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल महोत्सव में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, कुश्ती सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें जिलेभर से भारी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। एसपी ने खिलाड़ियों से संवाद कर उन्हें आगे बढ़ने व प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर खेल विभाग के अधिकारी, कोच, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी भारी संख्या में मौजूद रहे। 

7

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad