Kaithal News: नशीली गोलियां सप्लाई करने के मामले में एंटी नारकोटिक सैल द्वारा सप्लायर काबू

Desh Rojana
On

नशा तस्करों की जड़ मूल तक पहुंचने के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत 780 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामदगी मामले में त्वरित कार्रवाई दौरान एंटी नारकोटिक सैल द्वारा सप्लायर को भी काबू कर लिया गया। 

कैथल : नशा तस्करों की जड़ मूल तक पहुंचने के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत 780 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामदगी मामले में त्वरित कार्रवाई दौरान एंटी नारकोटिक सैल द्वारा सप्लायर को भी काबू कर लिया गया।
3
नशा सप्लायर एंटी नारकोटिक सैल पुलिस गिरफ्त में
 
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 मई की रात एंटी नारकोटिक सैल के एएसआई जसमेर सिंह की टीम को द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर बलराज नगर से प्योदा चुंगी रोड़ पर नाकाबंदी की गई। जहां बाइक पर आए आरोपी विनोद कुमार निवासी पीलनी काबू किया गया था, जिसके कब्जे से 78 पत्तो में कुल अल्प्राजोलम नामक 780 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुई थी। जिस बारे थाना सिविल लाईन में मामला दर्ज करके आगामी जांच एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जगभान द्वारा करते हुए गोलियां सप्लाई करने वाले आरोपी पंत नगर कैथल निवासी रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी विनोद से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ था की उसको यह नशीली गोलियां रोहित उपरोक्त द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। आरोपी रोहित के कब्जे 2 हजार रुपए ड्रगमनी बरामद की गई। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad