समाधान शिविर में 14 शिकायतें दर्ज, कई मामलों का मौके पर समाधान : एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम

अधिकारियों को समयसीमा में शिकायतों के निपटान के दिए निर्देश

Desh Rojana
On

एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम ने समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

नूंह: एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम ने समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिविर में कुल 14 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर लोगों को राहत प्रदान की गई।IMG-20260511-WA0038
एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर केवल औपचारिकता न बनें, बल्कि इनका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का वास्तविक समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी तैयारी और संवेदनशीलता के साथ शिकायतों का निपटान करें तथा प्रत्येक मामले में संतोषजनक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और सभी शिकायतों का तय समयसीमा में समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम ने कहा कि इस प्रकार के समाधान शिविर प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। इससे लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान होता है और प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने के निर्देश भी दिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समाधान से संबंधित व्यक्ति संतुष्ट है।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों का समाधान तुरंत संभव नहीं है, उनमें नियमित समीक्षा की जाए तथा शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की स्थिति से अवगत कराया जाए। प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad