विधायक आफ़ताब अहमद ने किया जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यों का निरीक्षण

Desh Rojana
On

नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने बुधवार को जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन से साथ जिले में चल रही जन स्वास्थ्य विभाग के अधीन कार्यों का निरीक्षण कर विस्तृत रूप से चर्चा की।

मेवात: नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने बुधवार को जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन से साथ जिले में चल रही जन स्वास्थ्य विभाग के अधीन कार्यों का निरीक्षण कर विस्तृत रूप से चर्चा की। बैठक में विधायक आफताब अहमद ने कहा कि जन स्वास्थ्य संबंधी सभी कार्यों को तेजी से निपटाया जाए और लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतें पेश नहीं आएं।

विधायक आफताब अहमद ने आईबीएस निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कहा कि चल रही योजना के कार्य में तेज गति लाई जाए ताकि जल्द परियोजना लोगों को सौंपी जा सके। 

विधायक आफताब अहमद ने कहा कि महाग्राम परियोजना के अंतर्गत मालब गांव में कार्य चल रहा है। इसके अलावा नूरपुर परियोजना से मालब, आकेड़ा , मेवली में पानी आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि महाग्राम योजना में शहरों की तर्ज पर प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-05-06 at 11.23.06 PM

विधायक आफताब अहमद ने एक्सईएन स्वास्थ्य विभाग के साथ रेनीवेल रहीमपुर से आ रही सप्लाई को सुड़ाका आई बी एस से जोड़ने के कार्य का भी निरीक्षण किया ताकि यहां के गांवों में पर्याप्त पानी आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। विधायक ने कहा कि जल्द ही यहां के गांवों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। 

विधायक आफताब अहमद ने अधिकारियों से कहा कि गर्मी का मौसम चल रहा है और लोगों को ऐसे में साफ पानी की जरूरत बढ़ जाती है इसलिए प्राथमिकता से कार्य किया जाए कि लोगों को पर्याप्त पानी समय पर मिल सके।

विधायक आफताब अहमद ने महाग्राम योजना के अंतर्गत जिले के मालब गांव में बन रहे 3 एम एल डी क्षमता के एस टी पी सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया और उसकी प्रगति जानी। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि गांवों में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए ये परियोजना शुरू की गई है जिससे गंदे पानी की समस्या का समाधान होगा। इस तरह साफ हुए पानी का इस्तेमाल खेती, बागवानी और निर्माण कार्यों में किया जाएगा।

विधायक आफताब अहमद ने कहा कि आगामी बरसात के मौसम से पहले इस कार्य को पूरा कर लिया जाए ताकि लोगों को आसानी हो सके। 

पत्रकारों से बातचीत में विधायक आफताब अहमद ने कहा कि महाग्राम योजना के अंतर्गत एस टी पी कार्य, आई बी एस परियोजना के काम का निरीक्षण किया गया है और अधिकारियों को जिले में गर्म मौसम में पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। 

इसके अलावा विधायक आफताब अहमद ने कहा कि जिले के उजीना और घासेड़ा गांव में भी महाग्राम परियोजना के अंतर्गत बहुत जल्द कार्य किया जाएगा ताकि वहां के लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जा सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad