पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की तीन मोटरसाइकिल सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
नूंह: जिले में पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशों पर चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत नूंह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
.jpeg)
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार रोजका मेव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी राहुल पुत्र आस मोहम्मद निवासी अलालपुर थाना सदर नूंह को एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ काबू किया गया। चेसिस नंबर की जांच में मोटरसाइकिल का असली नंबर पाया गया, जो क्राइम ब्रांच अमर कॉलोनी, साउथ दिल्ली में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है। इस संबंध में नूंह सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसी अभियान के तहत दूसरी कार्रवाई में एक टीम ने आरोपी ओसाफ पुत्र बुद्ध सिंह निवासी हसनपुर थाना नगीना को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। बिना नंबर प्लेट की इस मोटरसाइकिल की जांच में असली नंबर सामने आया, जो थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम में दर्ज केस से जुड़ा हुआ है। इस मामले में नगीना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को बरामद किया है। वहीं तीसरी कार्रवाई में फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में पुलिस ने आरोपी प्रदीप पुत्र रामजीलाल निवासी वार्ड नंबर 15, फिरोजपुर झिरका को चोरी की हीरो स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल के साथ काबू किया। यह मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की थी, जिस पर इंजन नंबर और चेसिस नंबर अंकित मिला। जांच करने पर इसका पंजीकरण नंबर सामने आया, जो थाना लाजपत नगर, साउथ ईस्ट दिल्ली में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है। फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

About The Author
Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged. It was popularised in the 1960s with the release of Letraset sheets containing Lorem Ipsum passages, and more recently with desktop publishing software like Aldus PageMaker including versions of Lorem Ipsum.



