Nuhmewat News:तावडू में रात 10 बजे बाद भी खुल रही गैर-जरूरी दुकानें, एसपी के निर्देशों पर उठे सवाल
नगर में रात 10 बजे के बाद भी बाजारों में गैर-जरूरी दुकानों के खुले रहने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नूंह जिला के पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन द्वारा जारी निर्देशों का पालन शहर में प्रभावी ढंग से नहीं कराया जा रहा है।
तावडू। नगर में रात 10 बजे के बाद भी बाजारों में गैर-जरूरी दुकानों के खुले रहने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नूंह जिला के पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन द्वारा जारी निर्देशों का पालन शहर में प्रभावी ढंग से नहीं कराया जा रहा है।
हाल ही में एसपी डॉ. अर्पित जैन ने निर्देश जारी किए थे कि रात 10 बजे के बाद बाजार, ग्रामीण क्षेत्र, कस्बों और बस स्टैंड आदि पर गैर-जरूरी दुकानें बंद रहेंगी। केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को ही खुले रहने की अनुमति होगी।
हाल ही में एसपी डॉ. अर्पित जैन ने निर्देश जारी किए थे कि रात 10 बजे के बाद बाजार, ग्रामीण क्षेत्र, कस्बों और बस स्टैंड आदि पर गैर-जरूरी दुकानें बंद रहेंगी। केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को ही खुले रहने की अनुमति होगी।इसके बावजूद तावडू शहर के विभिन्न इलाकों में देर रात तक दुकानें खुली दिखाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार लखपत चौक, विजय चौक और पटौदी चौक पर रात 10 बजे के बाद भी कई गैर-जरूरी दुकानों पर भीड़ और युवाओं का जमावड़ा लगा रहता है।
जागरूक नागरिकों का कहना है कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान करने में पुलिस सक्रिय नजर आती है, लेकिन एसपी के निर्देशों का पालन करवाने में अपेक्षित गंभीरता दिखाई नहीं दे रही। लोगों ने सवाल उठाया कि यह पुलिस की ढिलाई है या फिर स्थानीय थाना स्तर पर निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।
वहीं इस मामले में तावडू शहर थाना प्रभारी ने कहा कि मीट, अंडा और बिरयानी आदि की दुकानों को रात 10 बजे के बाद बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस एसपी के निर्देशों के अनुसार ही कार्रवाई कर रही है और कहीं भी आदेशों का उल्लंघन नहीं होने दिया जा रहा। यदि कोई व्यापारी नहीं मानता है तो उसके खिलाफ नियम अनुसार कड़ी कार्रवाई कि जाएगी।




