Tawdu Nuh news: दलित समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला, शिक्षा रत्न समारोह में उमड़ा उत्साह

पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल बोले- शिक्षा ही सफलता और सम्मान का मार्ग

Desh Rojana
On

उपमंडल के अंतर्गत गुरुग्राम सीमा से सटे ग्राम पंचायत पाड़ा में रविवार को शिक्षा रत्न सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से दलित समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत की सरपंच सपना एवं समाजसेवी सरपंच प्रतिनिधि राहुल के नेतृत्व में किया गया।

तावडू:  उपमंडल के अंतर्गत गुरुग्राम सीमा से सटे ग्राम पंचायत पाड़ा में रविवार को शिक्षा रत्न सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से दलित समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत की सरपंच सपना एवं समाजसेवी सरपंच प्रतिनिधि राहुल के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. बनवारी लाल ने शिरकत की। इस दौरान दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दीपिका पुत्री राजकुमार भिवानी , दीपिका मेघवाल पुत्री डॉ. अशोक मेघवाल रेवाड़ी तथा जिला टॉपर मंजू निवासी गोयला नूंह सहित अन्य मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल रहीं।

WhatsApp Image 2026-05-31 at 11.46.07 PM
अपने संबोधन में डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि शिक्षा ही विकास की पहली सीढ़ी है और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार करने का सबसे बड़ा माध्यम भी शिक्षा ही है। उन्होंने कहा कि जो बच्चा शिक्षित होगा, वही आगे बढ़ेगा और अपने परिवार व समाज को भी आगे ले जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज बेटियां शिक्षा सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने से जहां उनका उत्साह बढ़ता है, वहीं अन्य बच्चों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षा के माध्यम से सामाजिक उत्थान की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। पूर्व मंत्री ने सरपंच सपना और समाजसेवी राहुल की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने तथा प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए। इससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार, महेंद्र कुमार, जोगिंदर कुमार, सुन्ध गांव के सरपंच वीर सिंह, खोरी खुर्द के सरपंच सोनू, भोगपुर के सरपंच कुलदीप, रंगाला के सरपंच मुकेश, पाड़ा गांव के पूर्व सरपंच समय सिंह, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad