8 अप्रैल तक आयोजित होगा जनगणना 2027 के लिए एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम
अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने बताया कि जनगणना 2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस के लिए एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 अप्रैल तक जिला नूंह में आयोजित किया जाएगा।
नूंह: अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने बताया कि जनगणना 2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस के लिए एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 अप्रैल तक जिला नूंह में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 6 अप्रैल से शुरू हुआ है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न तहसीलों एवं नगर पालिकाओं में प्रशिक्षण स्थलों पर प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील नूंह में 2 प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक इंदरी तथा जीएमएसएसएसएस नूंह-1 शामिल हैं। नगर परिषद नूंह के लिए जिला परिषद हॉल नूंह को प्रशिक्षण स्थल बनाया गया है।
इसी प्रकार तहसील पुनहाना में 6 प्रशिक्षण केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें मिनी सचिवालय पुनहाना, बीडीपीओ कार्यालय पुनहाना, केजीबीवी पुनहाना, आईटीआई पुनहाना, मेवात मॉडल स्कूल पुनहाना तथा जीएसएसएस पुनहाना (बॉयज) शामिल हैं। नगर पालिका पुनहाना के लिए बीडीपीओ कार्यालय पुनहाना को केंद्र बनाया गया है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने आगे बताया कि तहसील फिरोजपुर झिरका में 5 प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल एचपी बिलोंदा, जीएसएसएस एफपी झिरका (बॉयज), मेवात मॉडल स्कूल एफपी झिरका, आईटीआई नगिना तथा जीएमएसएसएसएस नगिना-1 शामिल हैं। वहीं नगर पालिका फिरोजपुर झिरका के लिए जीजीएमएस एफपी झिरका को प्रशिक्षण स्थल बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि तहसील तावडू में 3 प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें हरदयाल लाल राजकीय कॉलेज तावडू के साइंस, मैथ्स व जियो ब्लॉक शामिल हैं। इसके अलावा नगर पालिका तावडू के लिए स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, अनाज मंडी तावडू के पास प्रशिक्षण केंद्र निर्धारित किया गया है।
अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रशिक्षण स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना कार्य की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी इसे गंभीरता से लें और समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।




