खेल नर्सरी योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित : उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ

आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2026 निर्धारित

Desh Rojana
On

खेल विभाग हरियाणा द्वारा प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल नर्सरी योजना 2026-27 के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

पलवल: उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि खेल विभाग हरियाणा द्वारा प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल नर्सरी योजना 2026-27 के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों एवं निजी शिक्षण संस्थानों में खेल नर्सरियों की स्थापना कर प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को प्रारंभिक स्तर से ही बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

full79237-0
उपायुक्त ने बताया कि इच्छुक संस्थान विभागीय वेबसाइट www.haryanasports.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि खेल नर्सरी योजना 2026-27 से संबंधित किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी किसी भी कार्य दिवस में जिला खेल कार्यालय नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल से प्राप्त की जा सकती है।
जिला प्रशासन ने सभी पात्र संस्थानों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि जिले में खेल सुविधाओं का विस्तार हो सके और उभरते खिलाडिय़ों को उचित मार्गदर्शन व प्रशिक्षण मिल सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad