Palwal News: सीईओ हरियाणा ए. श्रीनिवास ने एसआईआर को लेकर वीसी के माध्यम से ली राज्य स्तरीय बैठक

पलवल जिला में जून माह में शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया : सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार

Desh Rojana
On

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चरण-3 की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

पलवल: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चरण-3 की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों को विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। WhatsApp Image 2026-05-20 at 15.56.34मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआइआर-2026 से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की।
सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के निर्धारित कार्यक्रमानुसार ई-रोल डेटा डाउनलोड एवं प्रिंटिंग हेतु आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला कॉल सेंटर 1950 वर्तमान में संचालित है तथा शीघ्र ही इसे प्रात: 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक बहु-लाइन व्यवस्था सहित संचालित किया जाएगा।
सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार ने एसआईआर को लेकर संबंधित विभागों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीईओ ने बताया कि बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ को पूर्व में प्रशिक्षण दिया जा चुका है तथा पुन: प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग करने की अपील की है, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

यह रहेगा विशेष गहन पुनरीक्षण चरण-3 का शेड्यूल :
एसआईआर की अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 है। तैयारी एवं प्रिंटिंग कार्य 5 जून से 14 जून 2026 तक किया जाएगा। बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन कार्य 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक, मतदान केंद्रों का पुनर्गठन 14 जुलाई 2026 तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को, दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक, दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों से एसआईआर में सहयोग की अपील की है ताकि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा सके।
बैठक में एसडीएम भूपेंद्र सिंह, एसडीएम हरिराम, नगराधीश प्रीति रावत, जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत, बीडीपीओ नरेश कुमार और चुनाव कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad