Faridabad News:फरीदाबाद में बीएलओ व सुपरवाइजर्स की दूसरे चरण की ट्रेनिंग जल्द : डीसी आयुष सिन्हा

मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण को लेकर हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

Desh Rojana
On

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए. श्रीनिवास ने राज्य के सभी उपायुक्तों एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।

फरीदाबाद: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए. श्रीनिवास ने राज्य के सभी उपायुक्तों एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण, बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर्स के प्रशिक्षण, कॉल सेंटर संचालन, राजनीतिक दलों के साथ समन्वय तथा पोलिंग स्टेशनों के युक्तिकरण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
PN_4वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिले में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर्स का प्रथम चरण का प्रशिक्षण पहले ही संपन्न कराया जा चुका है। अब दूसरे चरण में छोटे-छोटे बैच बनाकर पुनः प्रशिक्षण प्रस्तावित है, ताकि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं की गहन जानकारी दी जा सके। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बैच में अधिकतम 50 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा, जिससे प्रशिक्षण अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक भी प्रस्तावित है। इस बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं पोलिंग स्टेशनों से संबंधित विषयों पर विस्तार से जहां चर्चा उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में फरीदाबाद जिले में कुल 713 पोलिंग स्टेशन हैं तथा मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए पोलिंग स्टेशनों के प्रस्तावों के अनुसार आवश्यक पुनर्संरचना की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर कॉल सेंटर भी स्थापित कर दिया गया है तथा इसे प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिला प्रशासन निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, सुगम एवं मतदाता हितैषी बनाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।

समीक्षा बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, सीईओ जिला परिषद शिखा, नगर निगम ने एडिशनल कमिशनर गौरव अंतिल, फरीदाबाद एसडीएम डॉ हनी बंसल, बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad