Nuh News: नालों, सीवरों व ड्रेन आदि की सफाई संबंधी कार्य जल्द करें पूरा - उपायुक्त अखिल पिलानी
बाढ़ बचाव संबंधी सभी तैयारियां सभी विभाग 15 जून तक करें अपडेट
उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में बुधवार को बाढ़ बचाव तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में बुधवार को बाढ़ बचाव तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों को बाढ़ बचाव संबंधी अपने-अपने विभागों से संबंधित आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी शहरी क्षेत्रों में नालों और सीवरों की सफाई समयबद्ध करवाई जाए और यदि आवश्यकता है तो नालों की रिपेयरिंग आदि का कार्य भी पूरा की लिया जाए। उन्होंने अडबर चौक, तावडू रोड तथा नूंह शहर के अन्य मुख्य मार्गों पर स्थित नालों की सफाई समय पर करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संंबंधित नालों व सीवरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करें। जहां भी मैनहोल ढक्कन टूटे हुए हैं, उन्हें ठीक करवाया जाए। उन्होंने कहा कि जलभराव जैसी स्थिति से बचने के लिए सभी संभावित प्रभावित क्षेत्रों में पंप चालू हालत में रखे जाएं। जिन विभागों को नए पंप खरीदने की आवश्यकता है, वे अभी से खरीद प्रक्रिया पूरी कर लें। उपायुक्त ने कहा कि बाढ़ बचाव संबंधी सभी तैयारियां 15 जून तक अपडेट कर रिपोर्ट उनके कार्यालय में भिजवाई जाए। उपायुक्त ने फिरोजपुर झिरका के एसडीएम लक्ष्मी नारायण को निर्देश दिए कि वे सिंचाई विभाग के शॉर्ट टर्म कार्यों तथा प्रमुख ड्रेनों की सफाई का निरीक्षण जरूर करें और निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ जैसी स्थिति में पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड में जाकर किसानों को क्रॉप कंटीजेंट प्लान और फसल प्रबंधन से संबंधित जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराएं तथा इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दें। उपायुक्त ने राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ या जलभराव की स्थिति में फसल खराबे का तुरंत आकलन किया जाए तथा गिरदावरी जैसे कार्य शीघ्र पूरे किए जाएं ताकि वास्तविक नुकसान का सही आंकलन हो सके। इसके साथ उन्होंने निर्देश दिए कि बाढ़ जैसी स्थिति में जिला व उपमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम जरूर स्थापित किया जाए, ताकि प्रभावित व्यक्ति किसी भी प्रकार की मदद के लिए संपर्क कर सकें।
उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी शहरी क्षेत्रों में नालों और सीवरों की सफाई समयबद्ध करवाई जाए और यदि आवश्यकता है तो नालों की रिपेयरिंग आदि का कार्य भी पूरा की लिया जाए। उन्होंने अडबर चौक, तावडू रोड तथा नूंह शहर के अन्य मुख्य मार्गों पर स्थित नालों की सफाई समय पर करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संंबंधित नालों व सीवरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करें। जहां भी मैनहोल ढक्कन टूटे हुए हैं, उन्हें ठीक करवाया जाए। उन्होंने कहा कि जलभराव जैसी स्थिति से बचने के लिए सभी संभावित प्रभावित क्षेत्रों में पंप चालू हालत में रखे जाएं। जिन विभागों को नए पंप खरीदने की आवश्यकता है, वे अभी से खरीद प्रक्रिया पूरी कर लें। उपायुक्त ने कहा कि बाढ़ बचाव संबंधी सभी तैयारियां 15 जून तक अपडेट कर रिपोर्ट उनके कार्यालय में भिजवाई जाए। उपायुक्त ने फिरोजपुर झिरका के एसडीएम लक्ष्मी नारायण को निर्देश दिए कि वे सिंचाई विभाग के शॉर्ट टर्म कार्यों तथा प्रमुख ड्रेनों की सफाई का निरीक्षण जरूर करें और निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ जैसी स्थिति में पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड में जाकर किसानों को क्रॉप कंटीजेंट प्लान और फसल प्रबंधन से संबंधित जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराएं तथा इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दें। उपायुक्त ने राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ या जलभराव की स्थिति में फसल खराबे का तुरंत आकलन किया जाए तथा गिरदावरी जैसे कार्य शीघ्र पूरे किए जाएं ताकि वास्तविक नुकसान का सही आंकलन हो सके। इसके साथ उन्होंने निर्देश दिए कि बाढ़ जैसी स्थिति में जिला व उपमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम जरूर स्थापित किया जाए, ताकि प्रभावित व्यक्ति किसी भी प्रकार की मदद के लिए संपर्क कर सकें। ठोस कचरे का हो उचित निस्तारण
उपायुक्त ने बैठक में ठोस कचरा का उचित प्रबंधन व निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारी कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करें तथा कहीं पर भी कचरे में आग न लगाई जाए। उन्होंने सभी एसडीएम, नगर परिषद और नगर पालिका अधिकारियों को इसकी नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
गांवों में जलभराव रोकने के लिए पहले से करें तैयारी
उपायुक्त ने सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों तथा जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि वे गांवों के आबादी वाले क्षेत्रों में जलभराव संभावित स्थानों की पहले से ही पहचान कर लें। जिन गांवों में पानी जमा होने की संभावना रहती है, वहां पानी निकासी की व्यवस्था तथा पंपों की उपलब्धता पहले ही सुनिश्चित कर ली जाए। जहां पंपों की आवश्यकता है, वहां पंचायत स्तर पर समय रहते पंप खरीद लिए जाएं ताकि बाढ़ जैसी स्थिति में लोगों को राहत दी जा सके।
पेयजल आपूर्ति व गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश
उपायुक्त ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी गांवों में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए। जिन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है, वहां टैंकरों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी स्थिति व बारिश के मौसम में भी पेयजल की गुणवत्ता प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
सड़कों पर क्रॉस पाइप और कलवर्ट बनाने के निर्देश
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मुख्य मार्गों पर कलवर्ट नहीं बने हैं, वहां जल्द निर्माण कराया जाए तथा सड़कों पर क्रॉस पाइप डाले जाएं ताकि नालों का पानी आसानी से दूसरी दिशा में निकलना संभव हो सके।
फॉगिंग व जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता करें सुनिश्चित
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग तथा पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश और बाढ़ की स्थिति में आबादी वाले क्षेत्रों में फॉगिंग का कार्य समय पर करवाया जाए तथा अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाइयों सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध रहनी चाहिए।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, एसडीएम तावडू जितेंद्र गर्ग, एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण तथा एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



