Palwal News :एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने मैराथन के सफल आयोजन के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पलवल में 24 मई को होगा 14-18 वर्ष की छात्राओं की मैराथन का आयोजन

Desh Rojana
On

जिला प्रशासन द्वारा बालिकाओं को कैंसर के प्रति जागरूक, खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और तानवमुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं के लिए एनजीओ वी. सत्या फाउंडेशन के सहयोग से मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

पलवल: जिला प्रशासन द्वारा बालिकाओं को कैंसर के प्रति जागरूक, खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और तानवमुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं के लिए एनजीओ वी. सत्या फाउंडेशन के सहयोग से मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन के सफल आयोजन को लेकर एसडीम पलवल भूपेंद्र सिंह ने संबंधित विभागों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।09 उन्होंने निर्देश दिए कि मैराथन में अधिक से अधिक लड़कियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि मैराथन रविवार 24 मई को सुबह 6:30 बजे से शुरू होगी, जिसे हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाएंगे। यह मैराथन सेक्टर दो स्थित सामुदायिक भवन से शुरू होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पर आकर समाप्त होगी तथा इंडौर स्टेडियम में सम्पन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि मैराथन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियों और प्रबंध समय रहते सुनिश्चित कर लिए जाएं।
एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बालिकाओं, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों से मैराथन में बढ़चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य बेटियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं खेल भावना को बढ़ावा देना है। मैराथन में विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं भाग लेंगी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ संदेश को भी मजबूत करेगा तथा समाज में बालिकाओं के सशक्तिकरण की प्रेरणा देगा।
बैठक में महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज पलवल जितेंद्र सिंह यादव, एडीआईओ करूणा, एक्सइएन डीएचबीवीएन हेमंत कुमार, जिला रेडक्रॉस से डीटीओ नीतू ङ्क्षसह, एलएफएम भागीरथ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad