Nuh News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा, ए श्रीनिवास ने की वर्चुअल माध्यम से फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा

जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की होगी शुरुआत : उपायुक्त अखिल पिलानी

Desh Rojana
On

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा, ए श्रीनिवास के साथ वर्चुअल माध्यम से फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षात्मक बैठक में भाग लेने उपरांत अधिकारियों को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अखिल पिलानी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर-तृतीय चरण) की शुरुआत की जाएगी।

नूंह: मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा, ए श्रीनिवास के साथ वर्चुअल माध्यम से फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षात्मक बैठक में भाग लेने उपरांत अधिकारियों को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अखिल पिलानी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर-तृतीय चरण) की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा किसी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज न हो।IMG-20260520-WA0079
उन्होंने बताया कि अभियान के लिए 1 जुलाई 2026 को क्वालीफाइंग तिथि निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नव नियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके उपरांत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और आवश्यक जानकारी एकत्रित करेंगे। साथ ही मतदान केंद्रों के युक्तिकरण सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं भी पूरी की जाएंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी अखिल पिलानी ने बताया कि 21 जुलाई 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। अभियान के तहत 5 जून से 14 जून तक संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों, नव नियुक्त शिक्षकों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा आवश्यक सामग्री वितरित की जाएगी।
इसके बाद 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ जिले के सभी मतदान क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कार्य करेंगे। इसी अवधि में मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन संबंधी कार्य भी 14 जुलाई 2026 तक पूर्ण किए जाएंगे।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके। 
इस अवसर पर एसीयूटी अमितेज पांगती, एसडीम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम सहित अन्य अधिकारी स्थित थे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad