अधिकारी समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का अविलंब समाधान करें सुनिश्चित : नगराधीश
नगराधीश प्रीति रावत ने समाधान शिविर में की जन शिकायतों की सुनवाई
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार नगराधीश प्रीति रावत ने बृहस्पतिवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में जन शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने जन सुनवाई के दौरान शिकायतों का समाधान करते हुए कहा कि सरकार और जिला प्रशासन के लिए जनहित सर्वोपरि है। समाधान शिविरों का मूल उद्देश्य भी जनता की तकलीफों और परेशानियों को दूर करना है।
पलवल: उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार नगराधीश प्रीति रावत ने बृहस्पतिवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में जन शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने जन सुनवाई के दौरान शिकायतों का समाधान करते हुए कहा कि सरकार और जिला प्रशासन के लिए जनहित सर्वोपरि है। समाधान शिविरों का मूल उद्देश्य भी जनता की तकलीफों और परेशानियों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि जिला के प्रशासनिक अधिकारी जन समस्याएं सुनते समय जनहित को सर्वोपरि रखें और समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का अविलंब समाधान सुनिश्चित करें ताकि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को न्याय मिल सके।
.jpeg)
नगराधीश ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिकारी नागरिकों की शिकायतों का गंभीरता के साथ प्राथमिक आधार पर निवारण करें ताकि नागरिकों को अपनी शिकायत के समाधान के लिए बार-बार समाधान शिविर में न आना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य लक्ष्य जनता को राहत देना है। यदि कोई व्यक्ति शिकायत लेकर आता है तो संबंधित विभाग के अधिकारी उसी समय पूरी गंभीरता से मामले की जांच करें और यथासंभव उसी दिन समाधान सुनिश्चित करें।




