नगरपालिका सचिव मोहित हुड्डा ने शहरवासियों से खुले में कूड़ा न डालने तथा कूड़े में आग न लगाने की अपील की है।
मोहित हुड्डा ने जारी प्रेस बयान में बताया गया कि एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के अनुसार पंचगांव रोड, तावडू पर कूड़े में किसी व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई थी।
तावडू: नगरपालिका सचिव मोहित हुड्डा ने शहरवासियों से खुले में कूड़ा न डालने तथा कूड़े में आग न लगाने की अपील की है।
मोहित हुड्डा ने जारी प्रेस बयान में बताया गया कि एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के अनुसार पंचगांव रोड, तावडू पर कूड़े में किसी व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई थी। सूचना मिलते ही नगरपालिका की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। नगरपालिका सचिव मोहित हुड्डा उन्होंने बताया कि आग लगाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करवाने के लिए पुलिस विभाग को पत्र भेज दिया गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया कि पंचगांव रोड पर कोई डंपिंग यार्ड नहीं बनाया गया है। उस स्थान पर कूड़ा डालना तथा उसमें आग लगाना एनजीटी के आदेशों की अवहेलना है। उन्होंने कहा कि खुले में कूड़ा डालना तथा कूड़े में आग लगाना राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों का उल्लंघन है। भविष्य में यदि कोई व्यक्ति खुले में कूड़ा डालते हुए अथवा कूड़े में आग लगाते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये से 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा तथा कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
नगरपालिका तावडू सचिव मोहित हुड्डा ने सभी आमजन, दुकानदारों एवं ढाबा संचालकों से अपील की है कि वे शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें तथा खुले में कूड़ा डालने और उसमें आग लगाने जैसी गतिविधियों से बचें। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।