नूंह पुलिस ने अरावली क्षेत्र में शुरू की ड्रोन मैपिंग, साइबर अपराध और अवैध गतिविधियों पर रहेगी नजर

Desh Rojana
On

जिला पुलिस ने जिले में बढ़ रही साइबर अपराध, गोकशी और अवैध खनन जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अरावली पहाड़ी क्षेत्र में ड्रोन मैपिंग अभियान शुरू किया है।

नूंह।जिला पुलिस ने जिले में बढ़ रही साइबर अपराध, गोकशी और अवैध खनन जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अरावली पहाड़ी क्षेत्र में ड्रोन मैपिंग अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पुलिस की तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें संवेदनशील इलाकों में निगरानी और संदिग्ध ठिकानों की पहचान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।IMG-20260515-WA0042
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन के निर्देश पर गठित इन टीमों में करीब 12 पुलिसकर्मी और एक ड्रोन ऑपरेटर शामिल है। 
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के तावड़ू, पुन्हाना  पिनगवां और फिरोजपुर झिरका आसपास के अरावली पहाड़ी क्षेत्रों में लंबे समय से साइबर अपराध, गोकशी और अवैध खनन से जुड़े ठिकानों के संचालन की सूचनाएं मिल रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि अपराधी अरावली के दुर्गम इलाकों में अपने अस्थायी ठिकाने बनाकर अवैध गतिविधियों को अंजाम देते हैं। ड्रोन मैपिंग का मुख्य उद्देश्य ऐसे स्थानों की पहचान करना और भविष्य में होने वाली आपराधिक गतिविधियों को रोकना है। पुलिस टीमों ने कई क्षेत्रों की निगरानी की और ड्रोन के माध्यम से पहाड़ी इलाकों का विस्तृत सर्वे किया।
हालांकि अभी तक ड्रोन मैपिंग के दौरान कोई बड़ा मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिला पुलिस का मानना है कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी और जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad