उप-मंडल स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित -अनुसूचित जातियों के अधिकारों की सुरक्षा एवं अत्याचार रोकथाम पर प्रशासन गंभीर : एसडीएम बलीना

Desh Rojana
On

एसडीएम बलीना की अध्यक्षता में गुरुवार को उप-मंडल स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन होडल लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में किया गया।

होडल (पलवल ): एसडीएम बलीना की अध्यक्षता में गुरुवार को उप-मंडल स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन होडल लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में किया गया। बैठक का आयोजन अनुसूचित जातियों के विरुद्ध होने वाले अत्याचारों की रोकथाम तथा उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा किया गया।
WhatsApp Image 2026-05-14 at 18.21.01अत्याचार पीडि़तों को सरकार दे रही आर्थिक सहायता
85 हजार रुपए से 8.25 लाख रुपए तक सहायता राशि का प्रावधान

बैठक में एसडीएम बलीना को कल्याण विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुसूचित जातियों के व्यक्तियों पर गैर-अनुसूचित जाति के व्यक्तियों द्वारा किए गए अत्याचारों से होने वाले नुकसान की प्रतिपूर्ति के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के अपराधों की गंभीरता को देखते हुए 85 हजार रुपए से लेकर 8 लाख 25 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। यह सहायता निर्धारित नियमों एवं मापदंडों के अनुसार प्रदान की जाती है।

विभागीय योजनाओं की समीक्षा
-प्राप्त आवेदनों एवं लाभार्थियों की स्थिति पर हुई चर्चा

बैठक में चेयरपर्सन एवं एसडीएम बलीना ने समिति के सदस्यों को सुझाव देते हुए कहा कि यदि उनके संज्ञान में अत्याचार से संबंधित कोई मामला आता है तो उसे तुरंत प्रशासन के ध्यान में लाया जाए, ताकि पीडि़तों को समय पर सहायता एवं लाभ उपलब्ध करवाया जा सके।
तहसील कल्याण अधिकारी होडल दिनेश तोमर द्वारा अत्याचार निवारण योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, उनके निस्तारण तथा लाभार्थियों से संबंधित आवश्यक जानकारी बैठक के समक्ष प्रस्तुत की गई।

-योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश
-समाज के कमजोर वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

समिति की चेयरपर्सन ने विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं को विधि सम्मत एवं पारदर्शी तरीके से लागू करने पर विशेष बल दिया। साथ ही पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने एवं जागरूकता बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

यह अधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित
बैठक में तहसीलदार होडल अनिल कुमार बीडीपीओ अमित कुमार, समिति के गैर-सरकारी सदस्य राजवीर सिंह, अल्पना तथा प्रधान महावीर इंटरनेशनल उड़ान पलवल सहित संबंधित अधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad