अवैध अतिक्रमण हटाने व भूमि सीमांकन कार्य के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए नियुक्त

जिला प्रशासन पलवल के निर्देश पर नगर परिषद और राजस्व विभाग की कार्रवाई तेज

Desh Rojana
On

जिला प्रशासन पलवल द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से दो अलग-अलग मामलों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्तियां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 17(।) के अंतर्गत जिलाधीश पलवल के आदेशों की अनुपालना में की गई हैं।

पलवल:  जिला प्रशासन पलवल द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से दो अलग-अलग मामलों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्तियां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 17(।) के अंतर्गत जिलाधीश पलवल के आदेशों की अनुपालना में की गई हैं।
 
नगर परिषद क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई: एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह द्वारा जारी आदेशों के अनुसार नगर परिषद पलवल क्षेत्र में सरकारी भूमि और सडक़ों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीईटीसी (एक्साइज) पलवल के एईटीओ जगबीर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

मौजा छपरोला में भूमि सीमांकन कार्य के लिए मजिस्ट्रेट तैनात: इसी क्रम में मौजा छपरोला में विभिन्न कीला नंबरों की भूमि के सीमांकन कार्य को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के एडीओ रमेश बैंसला को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
 
जिला प्रशासन ने संबंधित सभी विभागों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित भूमि पर किसी भी न्यायालय द्वारा स्टे आदि न होने की स्थिति में ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही भूमि का सीमांकन नियमानुसार तथा कानून के अनुसार किए जाएं। प्रशासन ने निर्माण एवं ध्वस्तीकरण अपशिष्ट प्रबंधन नियमों तथा धूल नियंत्रण संबंधी आयोग की गाइडलाइन की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं, ताकि पर्यावरण मानकों का पूर्ण रूप से पालन हो सके।

WhatsApp Image 2026-05-14 at 11.07.59 PM

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad