घर बैठे ऑनलाइन भर सकेंगे अपनी व परिवार की जानकारी

Desh Rojana
On

डीसी हरीश कुमार वशिष्ठ  ने जनगणना 2027 को लेकर बताया कि इस बार नागरिकों को पहली बार स्वयं जनगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा दी जा रही है। इससे आमजन अपनी भागीदारी खुद सुनिश्चित कर सकेंगे।

हथीन:डीसी हरीश कुमार वशिष्ठ  ने जनगणना 2027 को लेकर बताया कि इस बार नागरिकों को पहली बार स्वयं जनगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा दी जा रही है। इससे आमजन अपनी भागीदारी खुद सुनिश्चित कर सकेंगे।

WhatsApp Image 2026-04-07 at 11.30.43 PM (1)
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम  से जनगणना से जुड़े कर्मचारियों को नई तकनीकी प्रक्रियाओं और डिजिटल माध्यमों के उपयोग की जानकारी दी गई है। स्वयं जनगणना प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होगी।
इसके तहत नागरिक घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।यह पोर्टल पारंपरिक घर-घर सर्वे शुरू होने से 15 दिन पहले तक खुला रहेगा जिससे लोगों को पर्याप्त समय मिल सकेगा।
उन्होंने जानकारी दी कि पोर्टल अंग्रेजी के साथ-साथ 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध रहेगा जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग आसानी से इसका उपयोग कर सकेंगे।
 उन्होंने बताया कि स्वयं जनगणना अवधि समाप्त होने के बाद हाउस-लिस्टिंग ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। इसके तहत जनगणना कर्मी घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। जो लोग ऑनलाइन सुविधा का उपयोग नहीं कर पाएंगे उन्हें पारंपरिक प्रक्रिया के तहत शामिल किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस बार पूरी जनगणना प्रक्रिया तकनीक आधारित होगी और कर्मियों को मोबाइल एप के माध्यम से डेटा संग्रह की सुविधा दी जाएगी जिससे जानकारी तुरंत केंद्रीय सर्वर पर अपडेट हो सकेगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad