Palwal News: खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के प्रयासों से पलवल में विकास कार्यों को मिली नई गति
वार्ड नंबर-19 में 10 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक शिवालय पार्क
हरियाणा सरकार की जनहितकारी नीतियों पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के मार्गदर्शन में पलवल शहर में विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।
पलवल: हरियाणा सरकार की जनहितकारी नीतियों पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के मार्गदर्शन में पलवल शहर में विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। शहरको आधुनिक, स्वच्छ एवं हाईटेक स्वरूप देने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर-19 में श्मशान घाट के निकट लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से शिवालय पार्क के निर्माण की योजना तैयार की गई है।2.jpeg)
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रस्तावित शिवालय पार्क को एक आधुनिक एवं समग्र सार्वजनिक सुविधा स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। पार्क में उद्यान विकास, बाउंड्री वॉल, ट्रैक, विद्युत एवं लाइटिंग व्यवस्था, जलापूर्ति एवं ड्रेनेज कार्य, विभिन्न उपकरणों की स्थापना तथा अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त गार्ड रूम, केयरटेकर रूम, गज़ेबो, योगा पवेलियन, वॉटर बॉडी, एम्फीथिएटर तथा थीम आधारित प्रवेश द्वार जैसी आकर्षक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
शिवालय पार्क से बढ़ेगा सौंदर्यीकरण और हरित वातावरण
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह पार्क वार्ड नंबर-19 एवं आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को बेहतर मनोरंजन स्थल, सैर-सपाटे की सुविधा तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण प्रदान करेगा। इससे क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार होने की उम्मीद है।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने सदैव जनसुविधाओं और क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता दी है। श्मशान घाट के निकट शिवालय पार्क का निर्माण सरकार एवं स्थानीय निकाय की जनहितकारी सोच तथा सुनियोजित शहरी विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। परियोजना पूर्ण होने के बाद यह पार्क पलवल शहर की एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक धरोहर के रूप में स्थापित होगा।
हाईटेक लाइब्रेरी से युवाओं को मिलेगा आधुनिक शैक्षणिक माहौल
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि इसी कड़ी में वार्ड नंबर-20 स्थित बाल भवन के पीछे लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक लाइब्रेरी का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं तथा आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी। लाइब्रेरी में डिजिटल स्टडी सिस्टम, इंटरनेट सुविधा, शांत अध्ययन कक्ष एवं आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे युवाओं को बेहतर अध्ययन वातावरण मिल सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से एक आधुनिक लाइब्रेरी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब खेल मंत्री गौरव गौतम के प्रयासों से पूरी होने जा रही है।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य युवाओं को बेहतर शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं एवं विकास के नए अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि पलवल शहर शिक्षा, विकास एवं आधुनिक शहरी सुविधाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित कर सके।

About The Author
संबंधित समाचार



