विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा कैंप का हुआ आयोजन
-326 मरीजों को मिला परामर्श व दवाइयां, होम्योपैथी के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर दिया गया जोर
महानिदेशक आयुष विभाग हरियाणा संजीव वर्मा के निर्देशानुसार तथा उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन और जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व में आयुष विभाग पलवल द्वारा विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर 10 अप्रैल को गांव बढ़ा स्थित सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नि:शुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया।
पलवल: महानिदेशक आयुष विभाग हरियाणा संजीव वर्मा के निर्देशानुसार तथा उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन और जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व में आयुष विभाग पलवल द्वारा विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर 10 अप्रैल को गांव बढ़ा स्थित सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नि:शुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. संजीव कुमार, सरपंच बढ़ा वेद तथा स्कूल समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह द्वारा रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर होम्योपैथिक चिकित्सा के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन के जन्मदिन को विश्व होम्योपैथी दिवस के रूप में मनाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

कैंप के दौरान डॉ. वंदना ने उपस्थित लोगों को बताया कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति पुरानी बीमारियों जैसे अस्थमा, साइनोसाइटिस, एक्जिमा, त्वचा एलर्जी, सोरायसिस, मुंहासे, माइग्रेन, गुर्दे की पथरी तथा बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक कमजोरी सहित स्त्री रोगों में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होती है। डॉ. ममता रानी ने इस जनहित कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को एनीमिया तथा कन्या भ्रूण हत्या जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों के प्रति भी जागरूक किया गया।
कैंप में कुल 326 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इसके साथ ही होम्योपैथिक चिकित्सा से संबंधित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिससे लोगों को इस पद्धति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. हमीदुल्ला, डॉ. ममता रानी, डॉ. विजय, डॉ. वंदना, डॉ. चिराग एवं डॉ. शहनाज़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श दिया। वहीं आयुष योग सहायक ज्ञानचंद, अभय पाल रावत, सुनील, भगत सिंह, धीरज, रोहित, अनिल, लखपत, मुनफेज एवं नसीम अहमद ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास भी करवाया।

इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि होम्योपैथी एक प्रभावकारी एवं सुरक्षित चिकित्सा पद्धति है, जो शरीर के साथ-साथ मानसिक और भावनात्मक स्तर पर कार्य करती है तथा बीमारी के मूल कारण को समाप्त करने में सहायक होती है। उन्होंने बताया कि यह चिकित्सा विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं, कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों तथा पुरानी बीमारियों से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए अत्यंत लाभकारी है।

About The Author
संबंधित समाचार



