जिला में निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल रहित होगी नीट यूजी परीक्षा : उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ

परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश

Desh Rojana
On

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा 2026 को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पलवल: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा 2026 को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वीसी के उपरांत उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी तरह नकल रहित और निष्पक्ष ढंग से संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की गरिमा बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि 28 अप्रैल से पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर चारदीवारी, बिजली, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, दीवार घड़ी, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

17
उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान केंद्र के आस-पास शांति व्यवस्था बनाए रखना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण नहीं होना चाहिए, ताकि परीक्षार्थी शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा दे सकें। साथ ही, परीक्षा केंद्रों के आस-पास फोटोकॉपी आदि की दुकानों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जाए।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और परीक्षा के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन पलवल नीट यूजी परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है।
बैठक में सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, एसडीएम होडल बलीना, एसडीएम हथीन हरीराम, नगराधीश प्रीति रावत, एमडी पलवल शुगर मिल द्विजा, जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह, जीएम रोडवेज जितेंद्र यादव, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत सहित परीक्षा केंद्र अधीक्षक मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल