छात्र-छात्राओं को दिया गया व्यावसायिक मार्गदर्शन, करियर विकल्पों की दी जानकारी
जिला रोजगार अधिकारी शक्तिपाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमरपुर में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को किया जागरूक
रोजगार विभाग के पलवल कार्यालय द्वारा गुरुवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमरपुर में छात्र-छात्राओं के लिए व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पलवल: रोजगार विभाग के पलवल कार्यालय द्वारा गुरुवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमरपुर में छात्र-छात्राओं के लिए व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके भविष्य के करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें सही दिशा-निर्देश प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान जिला रोजगार अधिकारी डॉ. शक्तिपाल ने छात्र-छात्राओं को करियर से संबंधित विभिन्न आयामों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसरों, कौशल विकास योजनाओं तथा रोजगार के विभिन्न विकल्पों के बारे में भी अवगत कराया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अपने रुचि एवं योग्यता के अनुसार करियर चयन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और मार्गदर्शन का लाभ उठाया।

About The Author
संबंधित समाचार



