एम3एम फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल: नूंह में बेटियों को कैंसर से बचाने के लिए शुरू हुआ विशेष अभियान।

Desh Rojana
On

देश की अग्रणी संस्था M3M फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग, तावड़ू ने एक महत्वपूर्ण साझेदारी के तहत नूंह जिले में HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण जागरूकता अभियान का जोरदार आगाज किया है।

तावड़ू नूंह: देश की अग्रणी संस्था M3M फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग, तावड़ू ने एक महत्वपूर्ण साझेदारी के तहत नूंह जिले में HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण जागरूकता अभियान का जोरदार आगाज किया है। यह अभियान विशेष रूप से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने के लिए शुरू किया गया है। इस पहल के माध्यम से जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने और बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।
वहीं इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता इसके प्रचार-प्रसार का अनोखा तरीका है। फाउंडेशन ने सूचना और शिक्षा के लिए सांप-सीढ़ी और लूडो जैसे परिचित खेलों को माध्यम बनाया है, जिससे लोग खेल-खेल में वैक्सीन से जुड़े तथ्यों को समझ सकें। इसके साथ ही स्थानीय भाषा में तैयार किए गए जागरूकता गीत और लघु फिल्मों के जरिए टीकों से जुड़ी भ्रांतियों और डर को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि ग्रामीण परिवेश के लोग सहजता से इस मुहिम का हिस्सा बन सकें।1002347452
 वहीं अभियान की सफलता के लिए स्थानीय प्रशासन, सरपंच, स्कूल शिक्षक और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाया गया है। M3M फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. पायल कनोडिया ने इसे स्वस्थ भविष्य की नींव बताया, वहीं तावड़ू के एसएमओ डॉ. निहाल सोलंकी ने विश्वास जताया कि इस संयुक्त प्रयास से जिले में टीकाकरण की दर में बड़ा सुधार आएगा। यह मिशन केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि नूंह की बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad