5 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए बीडीपीओ चीका गिरफ्तार
आज यहां देर सांय विजिलेंस विभाग कैथल की टीम ने बीडीपीओ चीका जगजीत ङ्क्षसह गुहला हलका के गांव बदसूई के एक व्यक्ति संदीप कुमार से 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
गुहला चीका: आज यहां देर सांय विजिलेंस विभाग कैथल की टीम ने बीडीपीओ चीका जगजीत ङ्क्षसह गुहला हलका के गांव बदसूई के एक व्यक्ति संदीप कुमार से 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए विजिलेंस अधिकारी सूबे ङ्क्षसह ने बताया कि आज सुबह ही संदीप कुमार उनसे मिला था और लिखित शिकायत देते हुए उन्हें बताया कि बीडीपीओ चीका की ओर से कुछ समय पहले यह कहते हुए कि उसके मकान पंचायती जगह में बने हुुुए हैं, जिसके चलते मकान गिराए जाने का नोटिस दिया गया था और उसने मकान न गिराए जाने के एवज में 5 लाख रुपए की मांग की थी। उन्होंने बताया कि संदीप ने बीडीपीओ की फोन रिकार्डिंग भी कर ली थी, जिसे भी विजिलेंस को सौंप दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने संदीप को तय पैसे देने के लिए बीडीपीओ के पास भेज दिया और फिल्डिंग लगा दी। उन्होंने बताया कि जैसे ही बीडीपीओ ने संदीप से पैसे लिए, तो विजिलेंस टीम ने छापा मारकर बीडीपीओ से रिश्वत की रकम बरामद कर ली और जब उसके हाथ धुलवाए गए, तो वे भी लाल हो गए। सूबे ङ्क्षसह ने बताया कि बीडीपीओ को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, आगामी कार्रवाई उसी के अनुरूप अमल में लाई जाएगी। बहरहाल बीडीपीओ को गिरफ्तार करके विजिलेंस के कैथल कार्यालय में ले जाया गया है।

About The Author
संबंधित समाचार



