स्वास्थ्य जांच शिविर में विद्यार्थियों व शिक्षकों की हुई जांच

Desh Rojana
On

एमवीएन विश्वविद्यालय में सोमवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

पलवल: एमवीएन विश्वविद्यालय में सोमवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। शिविर का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण गर्ग ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशांत वशिष्ठ ने की। 
IMG-20260413-WA0190
शिविर में जांच करते हुए चिकित्सक।
शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें ब्लड प्रेशर व शुगर जांच, ईसीजी व बीएमआई परीक्षण, पीठ व गर्दन दर्द के लिए फिजियोथेरेपी परामर्श, सामान्य चिकित्सकीय परामर्श तथा मानसिक स्वास्थ्य व वेलनेस संबंधी परामर्श शामिल रहे। इस अवसर पर अमृता हॉस्पिटल की टीम से विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. मोहित तेवतिया ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में अमृता हॉस्पिटल की टीम के कित तोमर का विशेष योगदान रहा। लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई और विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अरुण गर्ग ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उपकुलपति प्रो.एनपी सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। कुलसचिव प्रो. योगेन्द्र सिंह ने शिविर के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल