गुरुग्राम के सेक्टर 51 की झुग्गियों में लगी आग, लाखों का सामान खाक

Desh Rojana
On

सेक्टर-50 थाना एरिया की पॉश सोसाइटी के बीच बसी अवैध झुग्गियों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसने पास ही बने एक मकान को भी चपेट में ले लिया।

गुरुग्राम: सेक्टर-50 थाना एरिया की पॉश सोसाइटी के बीच बसी अवैध झुग्गियों में आज सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसने पास ही बने एक मकान को भी चपेट में ले लिया।
IMG_20260413_204040
सूचना मिलते ही दमकल की गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया।  जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  हालांकि दमकल कर्मी हड़ताल पर हैं, लेकिन रोडवेज कर्मचारियों, पुलिस व सिविल डिफेंस के साथ-साथ दमकल की सहयोगी डीएलएफ सहित अन्य ने आग बुझाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। समाचार लिखे जाने तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। 
दकमल अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार सुबह सेक्टर-50 थाना एरिया में साउथ सिटी-2 के नजदीक झुग्गियों में आग लग गई। हालांकि पॉश एरिया के बीच यहां करीब एक दर्जन कबाड़ एकत्र करने वालों ने झुग्गियां बनाई हुई थी जिनमें आज आग लग गई। आग की लपटें कई फीट उंची दिखाई दे रही थी। वहीं, इससे उठने वाला धुआं भी काफी दूर से ही दिखाई दे रहा था। इस धुएं के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हुई। लोगों के मुताबिक, घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। आग लगने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। करीब आधे घंटे बाद यहां दमकल की गाडिय़ां पहुंची, लेकिन तब तक आग अपना विराल रूप धारण कर चुकी थी। इसने झुग्गियों के साथ लगने मकानों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची दमकल की टीमों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के कारण पता नहीं लग पाए हैं। इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad