किसान व गरीब को अनावश्यक रूप से परेशान कर रही भाजपा सरकारः राव नरेंद्र

- गेहूं फसल में ज्यादा नमी बताकर किसानों को किया जा रहा गुमराह - सभी जिला अध्यक्षों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशानिर्देश

Desh Rojana
On

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसान व गरीब को अनावश्यक रूप से परेशान करने का कार्य कर रही है। गेहूं खरीद के दौरान किसानों पर थोपे गए नए नियम पूरी तरह से गलत है।

पलवल:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसान व गरीब को अनावश्यक रूप से परेशान करने का कार्य कर रही है। गेहूं खरीद के दौरान किसानों पर थोपे गए नए नियम पूरी तरह से गलत है। नए नियम के तहत बुजुर्ग व महिला किसानों को बायोमेट्रिक के लिए मंडी लाना पड़ रहा है, जबकि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण है। बुजुर्ग किसानों का फिंगरप्रिंट मशीनों में नहीं आ पा रहे हैं। ट्रैक्टरों पर नंबर प्लेट अनिवार्य कर दी है, जबकि हर किसान के पास ट्रैक्टर नहीं है। इसके अलावा किसानों के साथ नमी के नाम पर घोटाला किया जा रहा है। खरीद एजेंसियों की मशीन ज्यादा नमी दिखा रही है। तावडू मंडी में उनके दौरे के दौरान यह खुलासा हुआ है। 
राव नरेंद्र ने सोमवार को पलवल अनाज मंडी का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त विचार रखे। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उनके साथ प्रदेश सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना मुख्य रूप से मौजूद रहे।

IMG-20260413-WA0194
पलवल अनाज मंडी में फसल का निरीक्षण करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व अन्य नेता।

इससे पहले ओमेक्स सिटी स्थित जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र पूरे प्रदेश से आए जिलाध्यक्षों की बैठक भी ली, जिसमें कांग्रेस को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। वहीं, सभी जिला अध्यक्षों को अनाज मंडियों में जाकर किसानों की समस्याओं को जानने के भी निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि गेहूं की फसल में नमी के नाम पर किसानों को गुमराह किया गया है। खरीद एजेंसियों द्वारा जो गेहूं की फसल की नमी चेक की गई तो उसमें नमी की मात्रा को अधिक  दर्शाया गया जबकि आढ़ती द्वारा लाई गई मशीन में नमी की मात्रा कम देखने को मिली। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत में खोट नजर आ रहा है। मंडियों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था नहीं की गई है। फसल की लिफ्टिंग समय पर नहीं की जा रही है जिसकी वजह से किसानों की फसल पेमेंट समय पर नहीं हो रही है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि बेमौसमी बरसात के कारण गेहूं की फसल खराब हो गई है, लेकिन प्रदेश के कृषि मंत्री बयान देते है कि बेमौसमी बरसात के कारण किसानों की फसल को फायदा हुआ है। कृषि मंत्री को यह जानकारी नहीं है कि फसल पकने के बाद बारिश से फसलों में नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी हुई है। कांग्रेस पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष मंडियों का जाकर किसानों से बातचीत कर रहे है और किसानों को होने वाली समस्याओं का निदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग पर उन्होंने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को कांग्रेस की टिकट पर जनादेश का साथ मिला था। यदि कोई अपने दम पर चुनाव जीतने की बात करता है तो वह पार्टी से इस्तीफा देकर चुनाव लड़े और जीत कर दिखाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं में गुटबाजी दिखाई देती है। हर लोकसभा व विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में गुटबाजी है, जोकि खुल कर सामने आ रही है। विकास कार्यों का श्रेय लेने के लिए भाजपा में तकरार साफ देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता पूरी तरह मजबूत है। आगामी नगर परिषद से लेकर सभी चुनावों को पार्टी सिंबल पर ही लड़ा जाएगा। 
इस अवसर पर कांग्रेसी नेता देवेश कुमार, राजेश बहीन, बलजीत गहलौत मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad