नारी शक्ति वंदन अभियान का शुभारंभ, 13 अप्रैल से 10 दिन तक चलेगा सघन प्रचार कार्यक्रम : डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार

सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से भजन मंडलियों द्वारा किया जाएगा महिला सशक्तिकरण योजनाओं का प्रचार

Desh Rojana
On

 सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडूरंग के मार्गदर्शन में विभाग की ओर से जिला में 13 अप्रैल 2026 से नारी शक्ति वंदन अभियान का शुभारंभ किया गया है, जो आगामी 10 दिनों तक सघन रूप से चलाया जाएगा।

पलवल:  सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडूरंग के मार्गदर्शन में विभाग की ओर से जिला में 13 अप्रैल 2026 से नारी शक्ति वंदन अभियान का शुभारंभ किया गया है, जो आगामी 10 दिनों तक सघन रूप से चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति अधिनियम तथा महिला सशक्तिकरण, उत्थान एवं कल्याण के लिए सरकार द्वारा लागू विभिन्न योजनाओं के प्रति आमजन, विशेषकर महिलाओं को जागरूक करना है। इस अभियान के अंतर्गत भजन मंडलियां जिला के गांव-गांव में जाकर नारी शक्ति अधिनियम तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति सभी को जागरूक करेंगी। सोमवार को विभाग की भजन पार्टी ने जिला के गांव मालपुरी में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत प्रचार-प्रसार किया।

WhatsApp Image 2026-04-13 at 11.17.40 PM (1)

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत विभाग द्वारा जिले की भजन मंडलियों को सक्रिय करते हुए विशेष गीतों के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाएगा। इन गीतों में महिलाओं के अधिकार, उनकी सुरक्षा, सम्मान तथा आत्मनिर्भरता से संबंधित संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं की जानकारी सरल और रोचक तरीके से पहुंच सके। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी विभागीय एवं सूचीबद्ध भजन मंडलियां इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। विशेष रूप से सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके तथा समाज में सकारात्मक संदेश का व्यापक प्रसार हो।
डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार ने संबंधित भजन मंडलियों एवं कलाकारों से आह्वान किया है कि वे इस अभियान को जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें, ताकि सरकार का महिलाओं के सशक्तिकरण का उद्देश्य सार्थक रूप से पूर्ण हो सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

देश रोजाना डेस्क Picture

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged. It was popularised in the 1960s with the release of Letraset sheets containing Lorem Ipsum passages, and more recently with desktop publishing software like Aldus PageMaker including versions of Lorem Ipsum.

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad