Palwal News: बीएलओ पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पूर्ण करवाएं एसआईआर प्रक्रिया
- जिला में 15 जून से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया : उपायुक्त - बीएलओ 15 जून से 14 जुलाई तक करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण चरण-3 की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि बताया कि यह अभियान पूरे हरियाणा सहित पलवल जिला में भी चलाया जाएगा ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध बनाया जा सके।
Palwal: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण चरण-3 की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि बताया कि यह अभियान पूरे हरियाणा सहित पलवल जिला में भी चलाया जाएगा ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध बनाया जा सके। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे तथा आवश्यक फार्म भरवाए जाएंगे। उन्होंने संबंधित विभाग को बीएलओ को एसआईआर से संबंधित प्रशिक्षण देने तथा एसआईआर प्रक्रिया पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

ये रहेगा विशेष गहन पुनरीक्षण चरण-3 का शेड्यूल :
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. छिल्लर ने बताया कि एसआईआर की अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 है। बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन कार्य 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक, मतदान केंद्रों का पुनर्गठन 14 जुलाई 2026 तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को, दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक, दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों से एसआईआर में सहयोग की अपील की है ताकि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा सके।

About The Author
संबंधित समाचार



