Palwal news: एस्पिरेशनल ब्लॉक हथीन के समग्र विकास के लिए तैयार किए जाएं प्रभावी प्रपोजल : उपायुक्त

उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने लघु सचिवालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Desh Rojana
On

उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने गुरुवार को लघु सचिवालय हथीन में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेवात डेवलपमेंट एजेंसी (एमडीए) के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित विकास कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर भेजें, ताकि एस्पिरेशनल ब्लॉक हथीन के समग्र विकास को गति दी जा सके।

पलवल:  उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने गुरुवार को लघु सचिवालय हथीन में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेवात डेवलपमेंट एजेंसी (एमडीए) के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित विकास कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर भेजें, ताकि एस्पिरेशनल ब्लॉक हथीन के समग्र विकास को गति दी जा सके।

WhatsApp Image 2026-06-04 at 11.36.29 PM
उपायुक्त ने कहा कि हथीन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाएं। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालयों में लाइब्रेरी, विद्युत व्यवस्था, फर्नीचर तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके और क्षेत्र में शिक्षा स्तर को और ऊंचा उठाया जा सके।
उन्होंने खेल, पार्क, सोलर लाइट, पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी विशेष बल देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा विभाग क्षेत्र का दौरा कर यहां के प्रमुख खेलों का अध्ययन करे तथा खेल नर्सरी अथवा खेल अकादमी स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के संबंध में नगर पालिका, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल की उपलब्धता एवं आवश्यकताओं के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा।

बैठक उपरांत उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने लघु सचिवालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हथीन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जनसेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने पर बल दिया।

WhatsApp Image 2026-06-04 at 11.36.29 PM (1)

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, एसडीएम हरिराम, सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर वशिष्ठ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad