Palwal News: मानसून शुरू होने से पहले सभी प्रमुख नालों, सीवरेज लाइनों और जल निकासी मार्गों की सफाई की जाए सुनिश्चित

शहरी स्वच्छता एवं मानसून तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Desh Rojana
On

शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

Palwal: शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निकाय, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग, एन एच ए आई तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।1000810293
उपायुक्त डा. छिल्लर ने बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था, कूड़ा संग्रहण, नालों एवं नालियों की सफाई, जल निकासी प्रबंधन तथा मानसून के दौरान संभावित जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों की अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून शुरू होने से पहले सभी प्रमुख नालों, सीवरेज लाइनों और जल निकासी मार्गों की सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि बारिश के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।
उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि शहर के संवेदनशील एवं जलभराव संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जाए। संबंधित विभागों को आवश्यक मशीनरी, पंप सेट तथा मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की जा सके। स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने बताया कि नियमित रूप से कूड़ा उठान, सार्वजनिक स्थलों की सफाई तथा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण अभियान चलाया जा रहा है। 
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और आवासीय क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। साथ ही नागरिकों को भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ शहर का निर्माण जिला प्रशासन और नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं तथा मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एस डी एम होडल एवं हथीन हरीराम, सीटीएम प्रीति रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।