Palwal News: सरकार और जिला प्रशासन किसानों की मांगों और समस्याओं का समाधान करने के लिए सकारात्मक नीति के तहत कर रहे हैं कार्य : उपायुक्त

उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने सुनी किसानों की पावर ग्रिड ट्रांसमिशन लाइन से संबंधित समस्याएं

Desh Rojana
On

उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने सोमवार को जिला के किसानों की गांवों से होकर गुजरने वाली पावर ग्रिड की ट्रांसमिशन लाइन से संबंधित मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड एवं किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर दोनों पक्षों की बातें सुनते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Palwal: उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने सोमवार को जिला के किसानों की गांवों से होकर गुजरने वाली पावर ग्रिड की ट्रांसमिशन लाइन से संबंधित मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड एवं किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर दोनों पक्षों की बातें सुनते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 1000810248उपायुक्त ने कहां की सरकार और जिला प्रशासन किसानों की मांगों और समस्याओं का समाधान करने के लिए सकारात्मक नीति के तहत कार्य कर रहे हैं। किसानों से आह्वान किया कि उनकी जो भी जायज मांगे और समस्याएं हैं वे उन्हें लिखित में दें ताकि उन मांगों व समस्याओं को सरकार को भिजवाकर पूरा करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में जिला के कई गांव शामिल हैं तथा लगभग 71 लोकेशन जिला पलवल से ही हैं।
 
बैठक में क्षेत्र के किसानों ने उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर के समक्ष बिजली लाइन परियोजना से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग की। किसानों ने कहा कि ट्रांसमिशन लाइन निर्माण से संबंधित मुआवजा नीति में संशोधन किया गया है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष बना हुआ है। उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सभी किसान अपनी मांगों व समस्याओं बारे लिखित में मांग पत्र प्रस्तुत करें ताकि मांग पत्र को सरकार को भिजवाकर मांगों को पूरा करवाने सहित समस्याओं का समाधान करवाया जा सके।
 
बैठक में एसडीएम हथीन हरीराम, सीटीएम प्रीति रावत, डीआरओ बलराज सिंह दांगी, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, पावर ग्रिड के डिप्टी जनरल मैनेजर राजीव, सीहा गांव के किसान धर्मेंद्र, किसान नाथुराम, सोलड़ा गांव के किसान तैय्यब हुसैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 
000
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad