Palwal News: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर आज दिया जाएगा प्रशिक्षण
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय पलवल द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत निर्वाचन अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
पलवल: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय पलवल द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत निर्वाचन अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
यह प्रशिक्षण मंगलवार 2 जून 2026 को प्रात: 11 बजे लघु सचिवालय पलवल के द्वितीय तल स्थित सभागार में होगा। इसमें जिले के सभी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ, सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

About The Author
संबंधित समाचार



