Faridabad News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर ईआरओ, एईआरओ एवं अतिरिक्त एईआरओ को दिया गया प्रशिक्षण
21 जुलाई को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची, 22 सितंबर को आएगी अंतिम सूची
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आज मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के सफल एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए निर्वाचन कानूनगो तिलक राज ने जिले के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (AERO) तथा नव नियुक्त अतिरिक्त सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (Additional AERO) को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
फरीदाबाद।उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आज मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के सफल एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए निर्वाचन कानूनगो तिलक राज ने जिले के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (AERO) तथा नव नियुक्त अतिरिक्त सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (Additional AERO) को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण सत्र में निर्वाचन कानूनगो तिलक राज ने बताया कि 1 जून 2026 को आधार तिथि मानते हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इसके अंतर्गत 15 जून 2026 से 14 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता को दो प्रतियों में गणना प्रपत्र (Enumeration Form) उपलब्ध कराएंगे तथा भरे हुए प्रपत्र प्राप्त कर उनकी डिजिटाइजेशन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इसकेसाथ ही 14 जुलाई 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) भी किया जाएगा ताकि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या संतुलित रहे और निर्वाचन प्रक्रिया अधिक प्रभावी बन सके।.jpeg)
उन्होंने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई 2026 से 20 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 21 जुलाई 2026 से 18 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसके पश्चात 22 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वे निर्वाचन संबंधी सभी प्रावधानों, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 तथा मतदाता पंजीकरण नियमों का गहन अध्ययन करें और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में केवल पात्र नागरिकों के नाम शामिल हों तथा मृत, स्थानांतरित अथवा एकाधिक प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाया जाए, इसके लिए विशेष सावधानी बरती जाए और जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होंगे अथवा जिनके अभिलेखों में कोई विसंगति पाई जाएगी, उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी किए जाएंगे तथा सुनवाई के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद, फरीदाबाद एसडीएम डॉ हनी बंसल, बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



