Palwal News: परीक्षार्थियों को नीट परीक्षा के दौरान नहीं आनी चाहिए कोई परेशानी : उपायुक्त

जिला में नीट परीक्षा के लिए बनाए गए हैं 10 परीक्षा केंद्र

Desh Rojana
On

जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा रविवार 21 जून को पुन आयोजित कराई जाने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) परीक्षा 2026 को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पलवल। जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा रविवार 21 जून को पुन आयोजित कराई जाने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) परीक्षा 2026 को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।Meeting NEET Exam (1) उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, बिजली निगम, नगर परिषद सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
उपायुक्त डा. छिल्लर ने कहा कि नीट यूजी की पुर्नपरीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से लेकर सायं 5-15 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकल मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में नीट यूजी परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बिजली एवं पेयजल आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाएं तथा परीक्षा केन्द्रों पर मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने नीट परीक्षा से संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की गरिमा बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि नीट यूजी परीक्षा से पूर्व जिला में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाई जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर चारदीवारी, बिजली, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, दीवार घड़ी, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान केंद्र के आस-पास शांति व्यवस्था बनाए रखना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण नहीं होना चाहिए, ताकि परीक्षार्थी शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा दे सकें। साथ ही, परीक्षा केंद्रों के आस-पास फोटोकॉपी आदि की दुकानों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जाए।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और परीक्षा के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन पलवल नीट यूजी परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि संबंधित उपमंडल अधिकारी (पलवल, होडल और हथीन) अपने-अपने क्षेत्र के ओवरऑल इंचार्ज रहेंगे।

इन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी नीट यूजी परीक्षा :
जिला में 21 जून को आयोजित की जाने वाली नीट यूजी परीक्षा के लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होडल, डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय कॉलेज पलवल, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) पलवल, राजकीय महाविद्यालय होडल, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पलवल, वीरांगना झलकारी बाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल, शहीद नायक राजेंद्र सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन, जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर, राजकीय पॉलिटेक्निक मंडकोला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहरवां शामिल हैं।

बैठक में एडीसी उत्सव आनंद, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम हथीन हरीराम, सीटीएम प्रीति रावत, डीआरओ बलराज सिंह दांगी, जीएम रोडवेज पलवल जितेंद्र सिंह यादव, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, तहसीलदार दिनेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad