सरकार पलवल जिले के समग्र विकास के लिए कर रही निरंतर कार्य : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कुशलीपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Desh Rojana
On

पलवल:-  खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर विकसित किया जा रहा यह सामुदायिक भवन क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा केंद्र के रूप में स्थापित होगा।

पलवल:- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर विकसित किया जा रहा यह सामुदायिक भवन क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा केंद्र के रूप में स्थापित होगा। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार को गांव कुशलीपुर (वार्ड नंबर-10) में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन परिसर में चारदीवारी, ट्रैक और पार्क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास करने के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह भवन किसी एक वर्ग तक सीमित न होकर छत्तीस बिरादरी सहित सभी समाजों के लिए खुला रहेगा, जहां सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि इस परियोजना की लंबे समय से मांग की जा रही थी और अब सरकार द्वारा इसे मूर्त रूप दिया जा रहा है। लगभग ढाई करोड़ रुपए की लागत से भवन के मुख्य हॉल का निर्माण किया जाएगा, जबकि एक करोड़ रुपए की लागत से चारदीवारी, ट्रैक, पार्क एवं अन्य सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए एक उपयुक्त वातावरण प्राप्त होगा। श्री गौतम ने यह भी घोषणा की कि परिसर में भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो समाज को प्रेरणा देने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि यह भवन सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और क्षेत्र के विकास का एक सशक्त माध्यम बनेगा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पलवल जिले के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए जिले में स्टेडियम, आधुनिक ट्रैक और खेल नर्सरी स्थापित की जा रही हैं, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि पहली बार बड़े स्तर पर खेल नर्सरी शुरू की गई हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाडिय़ों को भी आगे बढऩे का मौका मिलेगा।

WhatsApp Image 2026-04-05 at 11.51.17 PM
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनसेवा करना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पलवल का सर्वांगीण विकास कार्य किया जा रहा है। जनता के सहयोग और आशीर्वाद से विकास कार्यों को गति मिल रही है और आगे भी इसी प्रकार क्षेत्र की प्रगति के लिए कार्य जारी रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम सहित अन्य गणमान्य जन का फूल मालाएं पहनाकर और पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी पलवल के चेयरमैन पंकज विरमानी, जिला ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला ब्राह्मण सभा के महासचिव डॉ. संपत शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी इंद्रपाल शर्मा, राजेश शर्मा, समाजसेवी ज्ञानचंद सुबेदार, मोतीराम, नैमिचंद शर्मा, लता भारद्वाज, हरीश कुलेना, अनुज, सुरीराम भारद्वाज, आजाद पाठक, लेखराज, प्रेम सिंह, हेतराम पाठक, गंगादान, चिमनलाल, हरकेश शास्त्री, रामचंद्र पाठक, रवि, जे.पी. पाठक सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

नन्हे विद्यार्थियों को किया सम्मानित, खेलों के लिए किया प्रेरित
गांव कुशलीपुर स्थित डा. रूपचंद मैमोरियल एजुकेशन सोसायटी के अंतर्गत संचालित जी.पी.एस. अमेरिकन प्ले स्कूल में आयोजित एक समारोह के दौरान हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने नन्हे विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा अनुशासन और मेहनत के महत्व पर बल दिया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad