Mewat News: लेन ड्राइविंग की उल्लंघना करने वाले वाहन चालको के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही : एसपी

Desh Rojana
On

नूंह पुलिस लेन ड्राइविंग को लेकर अब सख्त कार्यवाही करेगी। लेन ड्राइविंग की उल्लंघना करने वाले वाहन चालक, विशेष रूप से भारी वाहन चालकों के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने कारवाई करने के लिए आदेश जारी किये गए हैं । इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे करनाल की और से आदेश जारी किये गए हैं।  

मेवात। नूंह पुलिस लेन ड्राइविंग को लेकर अब सख्त कार्यवाही करेगी। लेन ड्राइविंग की उल्लंघना करने वाले वाहन चालक, विशेष रूप से भारी वाहन चालकों के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने कारवाई करने के लिए आदेश जारी किये गए हैं । इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे करनाल की और से आदेश जारी किये गए हैं।  
 
driving
 
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे करनाल की तरफ से जारी आदेशों में कहा गया है कि नेशनल हाईवे पर भारी वाहन चालकों द्वारा लेन ड्राइविंग की पालना ना करके तेज गति वाली लेन का प्रयोग किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किये जा रहें हैं तथा समय-समय पर वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है, उसके बावजूद भी वाहन चालक लेन ड्राइविंग नियमों की अनदेखी करने से बाज नहीं आते। 
 
आगे बताया कि अब पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त करवाई करते हुए कार्यवाही करेगी । उन्होने बताया कि इस सम्बन्ध में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे करनाल ने भी निर्देश जारी किये हैं ।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad