Palwal News : वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने जिला के 20वें आयुक्त के रूप में पदभार किया ग्रहण
हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए तबादला आदेश उपरांत वर्ष 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने मंगलवार को जिला पलवल के 20वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।
पलवल। हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए तबादला आदेश उपरांत वर्ष 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने मंगलवार को जिला पलवल के 20वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। 
जिला सचिवालय पहुंचने पर जिला प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारियों ने पलवल जिला के नए उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर का पुष्प गुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर जिले की प्रशासनिक एवं विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी सांझा की। उपायुक्त डा. छिल्लर इससे पहले हरियाणा सरकार के वित्त विभाग में विशेष सचिव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास के पद पर कार्यरत थे। आईएएस डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने पलवल जिला के उपायुक्त का कार्यभार संभालने के उपरांत अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, जिसमें सभी विभागों के विभागाध्यक्षों का साथ और सहयोग होना बहुत महत्वपूर्ण और आवश्यक है।




