पलवल में नीट परीक्षा 2026 को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

10 परीक्षा केंद्रों पर नोडल अधिकारी और केंद्र अधीक्षक किए नियुक्त

Desh Rojana
On

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जिले में रविवार 3 मई को आयोजित कराई जाने वाली नीट परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट है। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है तथा उन्हें परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है।

पलवल। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जिले में रविवार 3 मई को आयोजित कराई जाने वाली नीट परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट है। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है तथा उन्हें परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर केंद्र अधीक्षकों की भी नियुक्ति की गई है।04
उपायुक्त की ओर से जारी आदेश में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पलवल व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहरवां के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर शुगर मिल पलवल द्विजा, जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर व डा. बी.आर. अंबेडकर राजकीय कॉलेज पलवल के लिए उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पलवल भूपेंद्र सिंह,पीएम श्री जी.एस.एस.एस. पलवल (बॉयज) व  वीरांगना झलकारी बाई राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल के लिए जिला नगर आयुक्त पलवल मनीषा शर्मा, राजकीय पॉलिटेक्निक, मंडकोला व शहीद नायक राजेंद्र सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन के लिए उपमंडल अधिकारी (नागरिक), हथीन हरि राम, राजकीय कॉलेज होडल व पीएम श्री जी.जी.एस.एस.एस. होडल के लिए उपमंडल अधिकारी (नागरिक) होडल बलीना को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उपायुक्त ने सभी नोडल अधिकारियों व केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करें ताकि नीट परीक्षा के दौरान जिले में किसी प्रकार की अव्यवस्था या परेशानी न हो और परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad