जनगणना कार्य पूरा करने वाले प्रगणकों को दिए गए प्रशंसा प्रमाण पत्र 

हमारी जनगणना हमारा विकास  - गौरव अंतिल एडिशनल कमिश्नर

Desh Rojana
On

फरीदाबाद में चल रही जनगणना 2026 प्रक्रिया के अंतर्गत अपने कार्य को समय से पूर्व पूर्ण करने वाले 18 प्रगणकों को सम्मानित किया गया। ये प्रशंसा पत्र निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा  के मार्गदर्शन में एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल द्वारा वितरित किए गए।

फरीदाबाद में चल रही जनगणना 2026 प्रक्रिया के अंतर्गत अपने कार्य को समय से पूर्व पूर्ण करने वाले 18 प्रगणकों को सम्मानित किया गया। ये प्रशंसा पत्र निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा  के मार्गदर्शन में एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल द्वारा वितरित किए गए।cc
इस अवसर पर जनगणना विभाग से जिला समन्वय अधिकारी प्रशांत शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समय से पूर्व जनगणना कार्य पूरा करने वाले प्रगणकों को प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल ने कहा कि हमारी जनगणना हमारा विकास है इसलिए सटीक जानकारी उपलब्ध करवाना हम सभी का कर्त्तव्य है। सम्मानित किए गए प्रगणकों में भौमिक राघव (निजी शिक्षक), भूपेंद्र के. राघव (एलआईसी कार्यालय कर्मचारी), वर्षा (ग्राम सचिव), सरला देवी (पीजीटी शिक्षक), उषा (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता), मीनू चौधरी (पीजीटी शिक्षक), नंद किशोर (शिक्षक), नीरज (टीजीटी शिक्षक), हर्ष (जेबीटी निजी शिक्षक), नरेंद्र (निजी शिक्षक), देव सोलंकी (निजी शिक्षक), प्राची (निजी शिक्षक), शिवम कश्यप (निजी शिक्षक), ऋतु (जेबीटी शिक्षक), रणवीर (निजी शिक्षक) तथा ज्योति (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) शामिल रहे। इस दौरान अधिकारियों ने सभी प्रगणकों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसे पूरी जिम्मेदारी और समयबद्धता के साथ पूरा करना आवश्यक है। सभी प्रगणकों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सराहनीय कार्य किया है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad