Faridabad News : मुजेसर रेलवे अंडरपास परियोजना को लेकर आजाद नगर  के निवासियों ने विधायक मूलचंद शर्मा से की मुलाकात, मिला आश्वासन, नहीं उजड़ेगे किसी के घर

मुजेसर अंडर पास बनने से मिलेगा मुजेसर सहित औद्योगिक क्षेत्र को लाभ 

Desh Rojana
On

बल्लभगढ़ के मुजेसर फाटक पर बनाए जा रहे रेलवे अंडरपास परियोजना के लिए प्रशासन द्वारा आजाद नगर कॉलोनी क्षेत्र में की गई तोड़फोड़ के बाद कॉलोनीवासी विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंडित मूलचंद शर्मा के सेक्टर-8 स्थित कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के मुजेसर फाटक पर बनाए जा रहे रेलवे अंडरपास परियोजना के लिए प्रशासन द्वारा आजाद नगर कॉलोनी क्षेत्र में की गई तोड़फोड़ के बाद कॉलोनीवासी विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंडित मूलचंद शर्मा के सेक्टर-8 स्थित कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।aa इस दौरान स्थानीय पार्षद रवि भगत सहित आजाद नगर  के बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे भी मौजूद रहे। कॉलोनीवासियों ने विधायक से मांग रखी कि रेलवे अंडरपास के लिए निर्धारित निशानदेही के अनुसार प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है, लेकिन उनकी बची हुई झुग्गियों एवं आशियानों को न तोड़ा जाए, ताकि उनके परिवार बेघर न हों। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने जनता कॉलोनी के लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि अब आगे किसी प्रकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी और किसी का आशियाना नहीं उजड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाया जा रहा रेलवे अंडरपास क्षेत्र की जनता के लिए एक महत्वपूर्ण और बड़ा प्रोजेक्ट है, जिससे यातायात व्यवस्था को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध करवाना प्रशासन का कार्य है, लेकिन साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से भी मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की बात कही। स्थानीय निवासियों ने भी विधायक पंडित मूलचंद शर्मा का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि मूलचंद शर्मा हमेशा गरीब व्यक्तियों के हित की लड़ाई लड़ते रहे हैं और उन्होंने आश्वासन दिया है कि अब कोई भी तोड़फोड़ आगे नहीं की जाएगी। इस मौके पर त्रिपाठी, ओंकार, शिवशंकर, राजेश, राजेंद्र सिवाच जसवंत लांबा, रेखा,प्रभावती, लक्ष्मी सहित आजाद के निवासी मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।