Palwal News : आयुष विभाग द्वारा जिला कारागार पलवल में कैदियों के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का अभ्यास प्रोटोकॉल कार्यक्रम का आयोजन
मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–2026 के सफल आयोजन की दिशा में राज्यभर में काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है।
मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–2026 के सफल आयोजन की दिशा में राज्यभर में काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। यह महत्वाकांक्षी पहल हरियाणा सरकार के नेतृत्व में तथा आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के सतत सहयोग, मार्गदर्शन एवं समन्वय से आगे बढ़ रही है। जिला उपायुक्त डॉ जयेंद्र सिंह छिल्लर जी के मार्गदर्शन में जिला कारागार पलवल में कैदियों के लिए प्रोटोकॉल योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
उप अधीक्षक जिला जेल दिनेश यादव तथा सरोज बाला की उपस्थिति में आयुष योग सहायक ज्ञानचंद,पवन वशिष्ठ एवं कृष्ण भारद्वाज द्वारा कैदियों को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत होने वाले सभी आसन, प्राणायाम,ध्यान आदि का अभ्यास करवाया गया। योग अभ्यास कार्यक्रम में कारागार स्टाफ हेड वार्डन शीशपाल, वार्डन महीपाल तथा त्रिभुवन सिंह तोमर वार्डन ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा योग आयोग के प्रयासों से विद्यार्थियों, शिक्षकों, खिलाड़ियों, पुलिस बल, कैदियों, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगों, वृद्धों को आयुष विभाग के माध्यम से लगातार सामान्य योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उनके शारीरिक शरीर के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ हमीदुल्लाह ने सभी लोगों से आवाह्न किया कि नियमित रूप से योग को अपनाएं एवं स्वस्थ जीवनशैली के लिए को अपने दैनिक जीवन योग में को शामिल करना चाहिए।

About The Author
संबंधित समाचार



