निगम ने एक सप्ताह में 113 प्रॉपर्टी सील नगर निगम का सीलिंग अभियान तेज, बड़े बकायादारों पर सख्त कार्रवाई

सीपीडब्ल्यूडी के ऑफिस को किया सील, लगभग 12 करोड़ रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स है बकाया

Desh Rojana
On

नगर निगम फरीदाबाद द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों के खिलाफ चलाया जा रहा सीलिंग अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशानुसार बड़े बकायादारों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

फरीदाबाद: नगर निगम फरीदाबाद द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों के खिलाफ चलाया जा रहा सीलिंग अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशानुसार बड़े बकायादारों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
केंद्र सरकार की एनआईटी-4 स्थित सीपीडब्ल्यूडी के ऑफिस को सील किया गया है, जिस पर 12 करोड़ रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसके अलावा एनआईटी-5 स्थित कस्तूरबा सेवा सदन के दफ्तर को भी सील किया गया है, जिस पर 1 करोड़ 67 लाख रुपये से अधिक का टैक्स बकाया है। यह कार्रवाई क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी सुमन रतरा की टीम द्वारा की गई। इसके अलावा सभी जॉन के क्षेत्रीय एवं कर अधिकारियों द्वारा नगर निगम की टीम ने पिछले एक सप्ताह के दौरान 25 करोड़ रुपये से अधिक के बकायादारों की कुल 111 प्रॉपर्टियों को सील किया है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने सभी बकायादारों से अपील करते हुए कहा कि 31 मार्च वित्तीय वर्ष की अंतिम तिथि है। सभी बकायादार समय रहते अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराएं और नगर निगम क्षेत्र के विकास में सहयोगी बनें। उन्होंने स्पष्ट किया कि टैक्स जमा नहीं करने वाले बकायादारों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

d

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad