चेन्नई तमिलनाडु में हरियाणा के एथलीट खिलाड़ियों ने 8 पदक जीते

Desh Rojana
On

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन एथलेटिक्स सीरीज 6 का आयोजन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चेन्नई तमिलनाडु में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (ए एफ आई) और तमिलनाडु एथलेटिक्स एसोसिएशन के द्वारा किया गया।

दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा के अनुसार जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चेन्नई (तमिलनाडु) में 3 स्वर्ण पदक और 2 रजत पदक एवं 3 कांस्य पदक सहित कुल 8 पदक जीते।

aa

प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने कहा कि निधि रानी (रोहतक) ने जेवलिन थ्रो इवेंट में स्वर्ण पदक, कृष्ण कुमार (भिवानी)ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और अनु(पानीपत) ने महिला वर्ग 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। बालकिशन (भिवानी)ने 3 किलोमीटर स्टेपल चेज इवेंट में रजत पदक और प्रमोद ने जेवलिन थ्रो इवेंट में रजत पदक जीता। अंशु धनखड (सोनीपत) ने शाट पुट इवेंट में कांस्य पदक, साहिल सिलवाल ने जेवलिन थ्रो इवेंट में कांस्य पदक और शाकिर ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक विजेता बनकर भारत देश में हरियाणा राज्य का गौरव बढ़ाया। एथलेटिक्स हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू और राजकुमार मिटान सदस्य एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को जीत की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad