जश्न ए फरीदाबाद में होगा साहित्य एवं संस्कृति का संगम

कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 12 स्थित टाउन पार्क में आगामी 20 से 22 फरवरी तक किया जाएगा।

Desh Rojana
On

फरीदाबाद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक केंद्र की ओर से जश्न ए फरीदाबाद 5 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 12 स्थित टाउन पार्क में आगामी 20 से 22 फरवरी तक किया जाएगा।

फरीदाबाद: फरीदाबाद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक केंद्र की ओर से जश्न ए फरीदाबाद 5 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 12 स्थित टाउन पार्क में आगामी 20 से 22 फरवरी तक किया जाएगा। यह जानकारी सांस्कृतिक सचिव विनोद मलिक, महासचिव एमएल नंदवानी, कोषाध्यक्ष वसुमित्र सत्यार्थी ने दी।

InShot_20260216_192245384

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन 20 फरवरी को सुबह 11 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में लाइव बैंड और हरियाणवी नृत्य रागिनी की प्रस्तुति, पुस्तक मेला, शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता, हास्य नाटक, सदाबहार नगमे आदि आयोजित किए जाएंगे। मुख्य वक्ता विभूति नारायण राय रहेंगे तथा अध्यक्षता एडीजीपी राजश्री सिंह करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया, जीवा लर्निंग इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष रिशिपाल चौहान, डॉक्टर शुभ तनेजा पूर्व प्रोफेसर रहेंगे। शाम के कार्यक्रम में सदाबहार नगमे के दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व विशिष्ट अतिथि उपयुक्त आयुष सिन्हा, एनआईटी विधायक सतीश फुगाना रहेंगे। 21 फरवरी को चौपाल दो पर प्रसिद्ध लेखक और इतिहासकारक विवेक शुक्ला की बातचीत होगी। पैनल में सरदार मोहन सिंह भाटिया, गुलशन भाटिया, विनोद मलिक, डॉक्टर शुभ तनेजा रहेंगे। दोपहर को प्रथम अर्थशास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शाम को हास्य नाटक आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री गौरव गौतम व महापौर प्रवीण जोशी रहेंगे। 22 फरवरी को जीव फरीदाबाद ओपन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दोपहर को किस्सा कहानी और शाम को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि मंत्री राजेश नगर होंगे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad