10 हजार की रिश्वत लेते खंड कृषि अधिकारी और सुपरवाइजर गिरफ्तार

गेहूं सर्वे के नाम पर किसान से मांगी थी रिश्वत, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा।

Desh Rojana
On

नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने कृषि विभाग के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

फिरोजपुर झिरका: नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने कृषि विभाग के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई बुधवार शाम करीब 7 बजे शहर के गुरुग्राम-अलवर हाईवे स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में की गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

riswat-11
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुनील कुमार, जो खंड कृषि अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, और पंकज, जो कृषि सुपरवाइजर हैं, के रूप में हुई है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने रीगड़ गांव के रहने वाले किसान फैसल से गेहूं की फसल का सर्वे करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
जानकारी के अनुसार, किसान फैसल ने इस मांग को लेकर विजिलेंस विभाग से शिकायत की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। तय योजना के तहत किसान को आरोपियों के पास पैसे देने के लिए भेजा गया। जैसे ही आरोपी रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़े गए, विजिलेंस टीम ने तुरंत उन्हें दबोच लिया।
कार्रवाई के दौरान मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और यदि इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर फिर से चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
वहीं, प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस नीति है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Chandigarh News: हैपनिंग हरियाणा 2.0: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की प्रभावशाली शुरुआत
Nuh Mewat News: नलहड़ मेडिकल कॉलेज की बदहाली के खिलाफ 25 अगस्त को कांग्रेस का धरना, आफताब अहमद बोले—हक के लिए सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे।
Faridabad News : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा में ‘जनसंवाद हेल्पलाइन’ का किया शुभारंभ
Palwal News : अंग्रेजी शासन और हिटलरशाही जैसी सोच से लोकतांत्रिक आवाजों को नहीं दबाया जा सकता: नेत्रपाल अधाना
Faridabad News : सफाई व्यवस्था सुचारु करने के लिए निगम ने कसी कमर, नागरिकों को स्वच्छ माहौल उपलब्ध करवाने में ना डाले कोई बाधा अन्यथा होगी कार्रवाई - यशेंद्र सिंह निगमायुक्त