रोजगार के अधिक अवसरों के लिए युवाओं से www.hrex.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण करने का किया आह्वान : उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ

सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए शिक्षित बेरोजगार युवाओं को किया जागरूक

Desh Rojana
On

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले के सभी शिक्षित बेरोजगार युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे हरियाणा सरकार के रोजगार विभाग द्वारा संचालित पोर्टल  www.hrex.gov.in पर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं

पलवल:  उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले के सभी शिक्षित बेरोजगार युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे हरियाणा सरकार के रोजगार विभाग द्वारा संचालित पोर्टल  www.hrex.gov.in पर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें निजी क्षेत्र में रोजगार के विभिन्न अवसरों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने बताया कि रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं कौशल के अनुसार नौकरी से संबंधित जानकारी प्राप्त होती है। इसके साथ ही कौशल विकास कार्यक्रमों, प्रशिक्षण योजनाओं तथा अन्य रोजगार संबंधी गतिविधियों की सूचना भी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाती है।

WhatsApp Image 2026-04-15 at 11.57.06 PM

पंजीकरण प्रक्रिया सरल और नि:शुल्क
उपायुक्त ने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह सरल एवं नि:शुल्क है। इसके लिए अभ्यर्थियों को केवल आवश्यक दस्तावेज जैसे फैमिली आईडी, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है।

ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों सुविधाएं उपलब्ध
उन्होंने बताया कि युवा स्वयं ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं या संबंधित रोजगार कार्यालय में जाकर भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करने की अपील
जिला रोजगार अधिकारी शक्तिपाल ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में  www.hrex.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे उन्हें बेहतर रोजगार अवसर प्राप्त होंगे और वे अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकेंगे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad